फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पत्नी पर तलवार से हमले के बाद उसे मायके फेंक आए ससुराली

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गोली माजरा गांव में मंगलवार की सुबह घरेलू झगड़े के चलते पति ने पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया। इसमें वह जख्मी होकर बेसुध हो गई। आरोप है कि गंभीर हालत में ही पत्नी को लेकर पति अपने ससुराल पहुंचा और घर के बाहर ही उसे फेंककर फरार हो गया। विवाहिता के मायके पक्ष ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव महराणा निवासी देवी ने बताया कि उसने अपनी बेटी किरण की शादी 10 साल पहले गोली माजरा निवासी नरेश के साथ की थी। नरेश पेशे से फोटोग्राफर है और शराब पीने का आदी है।अक्सर नशे में वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है। साथ ही उसके चरित्र पर भी शक करता है। आरोप है कि मंगलवार सुबह नौ बजे पति नरेश, देवर नवीन, जेठ सतीश समेत आधा दर्जन लोग इको गाड़ी में सवार होकर आए और उसकी बेटी को घर के बाहर फेंककर फरार हो गए। पीड़िता की मां देवी ने बताया कि उसकी बेटी के दोनों हाथ पर तलवार से हमले की वजह से गहरे कट लगे हुए हैं। यही कारण है कि डाक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें