कारोबारी पहने हुए था 20 तोले सोना
टाइल कारोबारी ने बताया कि वह करीब 20 तोले सोना पहने हुए था। बाजार में इसकी कीमत करीब 24.80 लाख रुपये है। कारोबारी ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। वे इसके बाद थाना चांदनी बाग में पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
रोहतक के एक टाइल कारोबारी ने दो लड़कियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। उनका आरोप है कि दोनों पानीपत के एक होटल में उसके सोने के गहने और 50 हजार रुपये नकद ले गईं। पुलिस ने इसमें बीएनएस की धारा 318(4) और 3(5) में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। होटल से सीसीटीवी फुटेजलेकर दोनों युवतियों की पहचान शुरू कर दी है। - महिपाल, प्रभारी, थाना पुलिस चांदनी बाग, पानीपत।