फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत

Sat, 14 Sep 2013 11:25 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत के गांव ऊंटला के नजदीक कार से सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों की मौत हो गई और कार चालक घायल हो गया। मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक रिफाइनरी से ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने गांव सुताना आ रहे थे।
विज्ञापन


हादसा बीती देर रात करीब 12 बजे पानीपत-सफीदों मार्ग पर ऊंटला के नजदीक हुआ। सुताना निवासी पिंटू (22) और अरविंद (22) रिफाइनरी के प्लास्टिक दाना बनाने प्लांट में ठेकेदार के नीचे काम करते थे। दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर आते-जाते थे। दोनों के गांव में पड़ोसी होने के चलते दोस्ती भी थी।

पिंटू और अरविंद बीती रात को रिफाइनरी से ड्यूटी खत्म कर अपने गांव सुताना वापस आ रहे थे। ऊंटला के पास पानीपत-सफीदों मार्ग पर चढ़े ही थे, इसी समय तेज गति में आ रही कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि बाइक कार में बुरी तरह से फंस गई और पिंटू और अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक भी घायल हो गया और गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


राहगीरों ने इसकी सूचना थर्मल चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी एएसआई राममेहर सिंह मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कार और मोटरसाइकिल को अलग किया। पुलिस ने दोनों के शवों की शिनाख्त की और शवों को शव गृह में रखवा दिया।

पुलिस ने शनिवार को दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कार हरि सिंहपुरा निवासी रोहताश के नाम है और पुलिस ने उसकी धरपकड़ तेज कर दी है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें