फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनो से दो की मौत, 58 केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। एक सप्ताह में कोरोना से 4 महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को भी अंबा कॉलोनी की 62 साल की महिला और अंसल के 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों निजी अस्पतालों में दाखिल थे। दोनों के 6 अगस्त को सैंपल लिए गए थे। अब तक जिले में कोरोना से 25 मौत हो चुकी है। शनिवार को कोरोना के 58 नए मामले सामने आए हैं। इनमें एक नगर निगम का पार्षद भी शामिल है। शनिवार को 38 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 1629 हो चुकी है। इनमें से 980 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 624 लोगों का अब भी ईलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ये मिले नए रोगी
पॉजिटिव केसो में सेक्टर 25,सेक्टर 12, मॉडल टाउन, पुरेवाल कॉलोनी, वार्ड 11, कलंदर चौक, मलिक एन्क्लेव, रोड धर्मशाला, विकास नगर, जवाहर नगर, सुखदेवनगर, सिद्धार्थ नगर, आदर्श नगर, हरिनगर,राज नगर, सेक्टर 11, 12, लतीफ गार्डन, अंसल, आठ मरला, सत्कारतार कॉलोनी, मुखीजा कॉलोनी, अमरभवन चौंक, सनौली रोड, शिव नगर, सेक्टर 11, मलिक एन्कलेव, एल्डिगो से रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
980 हुए रिकवर- डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ.संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 21613 सैैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 19404 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। शनिवार को भी इनमे से 380 सैंपल भेजे गए हैं। शनिवार को 98 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। 670 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 1629 केसों में 624 केस एक्टिव हो गए हैं, 980 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 25 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें