फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनौली से लगे यूपी के गांव में सड़क हादसे में रोहतक के दो कांवड़ियों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
सनौली। यमुना बार्डर के पास सड़क हादसे में गंभीर घायल कांवडी से अस्पताल में जानकारी लेने पहुंची प? - फोटो : panipat
विज्ञापन
यमुना नदी पुल के बार्डर से लगते उत्तर प्रदेश के ममौर में अलग-अलग सड़क हादसों में अलग-अलग बाइक पर सवार दो कांवड़ियों की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई, जबकि दो कांवड़िए घायल हो गए। कांवड़िए रोहतक के कलानौर के रहने वाले हैं और गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पानीपत पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क किया और इसकी सूचना अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन

पहला हादसा बुधवार की रात करीब 12 बजे हुआ। रोहतक के कलानौर निवासी आशीष और गौरव बाइक पर यमुना पुल पार करते हुए कुछ दूरी पर पहुंचे कि सामने सामने से आ रही इको कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आशीष की मौत हो गई जबकि गौरव गंभीर घायल हो गया। घायल गौरव का सिविल अस्पताल पानीपत में इलाज चल रहा है।
दूसरा हादसा वीरवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे का है। रोहतक के कलानौर निवासी दीपक और शुभम बाइक पर सवार होकर हरिद्वार रोड से यमुना पुल को पार करते हुए आगे बढ़े। दोनों कुछ ही दूर पहुंचे थे, तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली टक्कर हो गई। दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शामली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली और ईको कार को कब्जे में लिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर वाहनों चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें