पानीपत। बरसत रोड स्थित एसबीआई के एटीएम को उखाड़ने के प्रयास की वारदात में सीआईए-1 ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से दो दिन पहले ही रेकी की थी। इसके बाद क्रेटा और स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर आए थे। वह अपने साथ ऑक्सीजन व एलपीजी गैस सिलिंडर, कटर और अन्य उपकरण लाए थे। दो आरोपी एटीएम से पैसे निकालने का प्रयास कर रहे थे, जबकि दो आरोपी क्रेटा में बैठे थे, बाकी तीन से चार आरोपी डिजायर में आसपास घूमकर निगरानी रख रहे थे।
सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी दानवीर को दो अगस्त को अंबाला में नारायणा रोड से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपने साथी रेवाड़ी के बाकली निवासी सचिन व शाबिर, पलवल के गढ़वली निवासी शीलू और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ करने के लिए दानवीर को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया और उसकी निशानदेही पर वारदात में संलिप्त आरोपियों के ठीकानों पर दबिश देकर आरोपी सचिन को मंगलवार शाम कुंडली बार्डर के पास गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात को अंजाम देने से दो दिन पहले आरोपी दानवीर और शाबिर एटीएम की रेकी कर गए थे। इसके बाद सभी आरोपी 16 जुलाई की रात क्रेटा व स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार होकर पानीपत आए। क्रेटा गाड़ी में आरोपी दानवीर, सचिन, शाबिर व उसका दोस्त थे, वहीं डिजायर में आरोपी अंसार, शीलू व इनके दो अन्य दोस्त स्वार थे। आरोपी एटीएम मशीन को काटने के लिए आक्सीजन व एलपीजी गैस सिलेंडर, कटर व अन्य उपकरण साथ लेकर आए थे, जो क्रेटा गाड़ी की डिग्गी में रखे थे। क्रेटा गाड़ी को एटीएम के साथ खड़ी कर आरोपी शाबिर व उसका दोस्त एटीएम केबिन में जाकर मशीन को काटने लगे, आरोपी दानवीर व सचिन गाड़ी में बैठे कर निगरानी करने लगे। वहीं डिजायर गाड़ी में सवार आरोपी अंसार शीलू व उनके दो अन्य साथी आस पास गश्त कर रही पुलिस की गाड़ियों पर नजर रख रहे थे।
...
बरसाती पानी में खराब हुई थी क्रेटा तो छोड़कर भागे थे आरोपी
गश्त करते हुए पुलिस की डायल 112 की गाड़ी एटीएम के पास पहुंची तो आरोपी पुलिस की गाड़ी को देखकर अपनी क्रेटा गाड़ी में बैठकर भाग लगे। पुलिस ने उनका पीछा कर रही थी, इसी दौरान आरोपियों की गाड़ी संजय चौक के पास रोड पर इक्कठा बारिश के पानी में खराब हो गई तो चारो आरोपी उतरकर गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गए थे। क्रेटा गाड़ी को पुलिस टीम द्वारा कब्जा पुलिस में लिया जा चुका है।
...
क्रेटा की डिग्गी से उपकरण बरामद
क्रेटा गाड़ी की जांच करने पर उसकी डिग्गी से एक आक्सीजन सिलेंडर, एक रेगुलेटर, प्लास्टिक की पाइप, एक छोटा गैस सिलेंडर, दो कटर, टूल किट व लोहे की राड व डैस बोर्ड से आरसी, विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड व अन्य कागजात बरामद हुए थे।
वर्जन
आरोपी दानवीर को रिमांड अवधी पूरी होने पर नयायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है, वहीं फरार अन्य आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए आरोपी सचिन को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
- इंस्पेक्टर राजपाल सिंह, सीआईए-1 प्रभारी