फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गंगा दशहरा पर यमुना में दो फुफेरी बहनों और किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। गंगा दशहरा पर स्नान करते दो फुफेरी बहनों और एक किशोर की यमुना में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शवों को निकाला। हरियाणा और यूपी पुलिस के जवानों ने भी काफी प्रयास किया। यूपी पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शामली के जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पिछले सप्ताह ही पानीपत के ही दो युवकों की यमुना में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पानीपत थर्मल के पास गांव ऊंटला निवासी नरेंद्र अपने परिवार के सदस्यों के साथ गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान करने आया था। स्नान करते हुए उसकी भतीजी स्नेहा और भांजी अंशु गहरे पानी में जाने से यमुना में डूब गई। जबकि पानीपत शहर के जाटल रोड निवासी 14 वर्षीय केशव पुत्र रमेश भी परिवार वालों के साथ स्नान करने आया था और उसकी भी यमुना में डूबने से मौत हो गई। रविवार को यमुना नदी में स्नान करने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए पानीपत व यूपी प्रशासन द्वारा गहरे पानी में डूबने से बचाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। पानीपत सिंचाई विभाग के गोताखोर राजकुमार सहित पांच गोताखोर व यूपी की तरफ से 15 गोताखोर यमुना घाट पर तैनात थे।


बॉक्स

20 फुट गहरे कुंड में डूबे श्रद्धाुल
सनौली यमुना घाट पर दो जगहों पर 20 से 30 फीट के गहरे कुंड बने हुए हैं। जबकि बाकी जगह दो से तीन फीट तक पानी है। कुंडों के नजदीक स्नान के लिए रोका जाता है। श्रद्धालु यमुना में कम पानी समझकर आगे बढ़ते जाते हैं। ऐसे में कुंड में फंस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें