फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पार्षद के दो नामांकन रद्द एक निर्दलीय भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम चुनाव में पार्षद पद के दो नामांकन रद्द हो गए हैं। इनमें वार्ड-15 और 22 में एक निर्दलीय और एक कवरिंग के नामांकन है। नामांकन में नगर निगम की एनओसी नहीं थी। अब पार्षद पद के लिए 125 नामांकन बाकी हैं। जबकि मेयर पद के लिए सभी छह नामांकन सही पाए गए।
शनिवार को नामांकन वापस लिए जाएंगे। भाजपा व कांग्रेस के समर्थन में कई लोग अपने नामांकन वापस ले सकते हैं।
चुनाव अधिकारी एसडीएम पानीपत ब्रह्मप्रकाश की देखरेख में शुक्रवार को सुबह 10 बजे नामांकन की जांच का कार्य शुरू किया। सबसे पहले मेयर पद के नामांकन की जांच की। सभी छह नामांकन सही पाए। इसके बाद एक से 26 वार्ड के नामांकन की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-15 और 22 में पार्षद के एक-एक नामांकन पूरे नहीं मिले। इनमें नगर निगम द्वारा जारी एनओसी नहीं थी। ऐसे में दोनों नामांकन को रद्द कर दिया है। नामांकन जांच के दौरान सभी लोग एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठे रहे। उन्होंने नामांकन सही मिलने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें