फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गांजा तस्करी के दो दोषियों को 10-10 साल का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एनडीपीएस स्पेशल फास्टट्रैक कोर्ट ने पांच साल पुराने गांजा तस्करी के मामले में दो दोषियों को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वहीं, तीसरे आरोपी को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन

मामला छह जनवरी 2021 का है। मतलौडा थाना पुलिस ने रेलवे फाटक के पास बीकानेर स्वीट्स के नजदीक एक स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली थी। राजपत्रित अधिकारी डॉ. मानिक पंवार की निगरानी में कार की पिछली सीट पर रखे प्लास्टिक के कट्टे से 19 किलो गांजा बरामद हुआ था। पुलिस ने जींद निवासी गौरव, सुशील और झज्जर निवासी राहुल को गिरफ्तार किया था।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश चौधरी की अदालत ने सुनवाई के बाद गौरव और सुशील को दोषी करार दिया। बचाव पक्ष ने फोरेंसिक रिपोर्ट में 22 दिन की देरी और स्वतंत्र गवाह नहीं होने का मुद्दा उठाया था। अदालत ने देरी को प्रशासनिक प्रक्रिया मानते हुए दोनों को सजा सुनाई, जबकि राहुल को बरी कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें