फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा की दो भैंसों ने लुधियाना में जीता खिताब

Wed, 07 Feb 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



समालखा। पंजाब के जगराव (लुधियाना) में आयोजित राष्ट्रीय पशु मेले में समालखा के गांव चुलकाना के दो किसानों की भैंसों को ब्यूटी मिल्क और हाई मिल्क के खिताब से नवाजा गया है। इनका समालखा पहुंचने पर अनाज मंडी में ग्रामीणों ने स्वागत भी किया।
गांव भोडवाल माजरी के सरपंच विजय पाल ने बताया कि ऑल इंडिया पीडीएफए संस्था की ओर से तीन से पांच फरवरी तक पंजाब के जगराव (लुधियाना) में पशु मेला आयोजित किया गया। जिसमें देश भर से किसान दुधारू और सुंदर पशुओं को लेकर पहुंचे थे। इस पशु मेले में चुलकाना के डाॅ. अन्नू और सन्नी छौक्कर भी अपनी भैंसों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पशु को मिल्क ब्यूटी का खिताब मिला। जिस पर 1.71 लाख का पुरस्कार दिया गया, जबकि दूसरी भैंस को हाई मिल्क 20 किलो 900 ग्राम दूध देने पर चौथा स्थान प्राप्त हुआ। जिसे इनाम के तौर पर स्कूटी मिली। समालखा आने पर दोनों किसानों का नई अनाज मंडी में स्वागत किया गया। उसके बाद पशुओं को रेलवे रोड से डीजे बजाते हुए गांव में ले जाया गया। जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सरपंच भोड़वाल माजरी विजय पाल, सरपंच चुलकाना सतीश छौक्कर, गौतम, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें