फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: करंट लगने से दो भैंस मरी

Tue, 16 Sep 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। खेतों में तीन-चार दिन से टूटी बिजली के तार में करंट छोड़ दिया गया। जिससे करंट की चपेट में आने से चार भैंस बुरी तरह झुलसी गईं। इनमें से दो की मौत हो गई। पठानकोट निवासी रफी ने बताया कि पिछले दिनों बाढ़ आने के बाद परिवार और अपने 70-80 पशुओं को लेकर एक सप्ताह से समालखा जीटी रोड पर राजा गार्डन के पीछे ठहरे हैं। कई दिन से बिजली के खंभे से तार टूट कर दीवार के साथ पड़ी थी। रविवार की शाम को करंट लगने से चार भैंस बुरी तरह झुलस गई। जिनमें से दो भैंस की मौत हो गई। बिजली निगम के एसडीओ शिव कुमार ने बताया कि उनको इसकी जानकारी मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें