संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शहर और आसपास के गांवों में बिजली मरम्मत कार्य को लेकर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। मिली जानकारी के अनुसार सब स्टेशन 33 केवी जिला सचिवालय के 11 केवी सेक्टर-6 फीडर पर 11 केवी सेक्टर-6 में सुबह दस बजे से शाम को तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी सेक्टर-24 के 11 केवी शिव मंदिर में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।