फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो मिनट में बाइक उड़ाने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नशे की लत के आदी दो युवक बाइक चोरी में इतने माहिर हो गए कि महज दो मिनट में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे। मास्टर चाबी की मदद से चोरों ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बाइक चोरी की 10 वारदात को अंजाम दे दिया। रोजाना अलग बाइक पर घूमने निकलते तो पुलिस सूत्रों को शक होने लगा। सीआईए तीन ने दोनों को रविवार देर शाम काला अंब मोड़ पर चोरी की बाइक पर घूमते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 10 बाइकें बरामद कर दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए तीन प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी एक टीम को दो संदिग्ध युवकों के सनौली रोड से पानीपत की तरफ आने की सूचना मिली। काले रंग की स्पलेंडर बाइक पर पानीपत की तरफ आते दो युवकों को रोका गया। बाइक के कागजात मांगे तो दोनों बहानेबाजी करने लगे। शक होने पर चेसिस नंबर से चेक किया तो बाइक चोरी की निकली। जवानों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान भूपेंद्र व राहुल निवासी बिरलियान, झिंझाना, शामली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 10 दिन पहले जगदीश नगर में जान मोहम्मद के घर के बाहर से बाइक चोरी की थी। आरोपियों ने किला, तहसील कैंप, शहर, चांदनी बाग थानों के अलावा यूपी के शामली थानाक्षेत्र में बाइक चोरी की नौ और वारदात अंजाम देने का खुलासा किया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सिर्फ हीरो कंपनी की बाइक ही चोरी करते थे। कैराना और आसपास के बाजार में स्प्लेंडर और डीलक्स बाइक की काफी डिमांड रहती है। वे चोरी की बाइकों को आरोपी भूपेंद्र के घर ले जाकर छिपा देते थे। रविवार को दोनों चोरी की बाइक लेकर शहर में चोरी की अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें