पानीपत। वधावा राम कॉलोनी कॉलोनी में पुलिस ने तीन युवकों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। इनके पास से पुलिस ने 41600 रुपये बरामद किए हैं। तहसील कैंप थाना पुलिस ने कर तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया। थाना तहसील कैंप प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि उनकी एक टीम सोमवार को वधावा राम कॉलोनी में गश्त कर रही थी। टीम ने छापामारी कर तीन युवकों को पकड़ लिया। आरोपियों ने अपनी पहचान गुलशन, चांद, राजू निवासी वधावा राम कॉलाेनी के रूप में दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ताश की गड्डी और 41600 रुपये बरामद किए हैं। तहसील कैंप थाना प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि सोमवार को मार्केट में तीन युवक जुआ खेलते मिले। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।