फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मौसी की हत्या करने के शक में पड़ोसी पर किया चाकू से हमला, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने काबड़ी गांव के सतपाल पर चाकू से हमला करने के मामले में सोमवार की शाम दो आरोपियों प्रवीन व विक्रम उर्फ अन्नू को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपी प्रवीन ने बताया कि उसकी मौसी काबड़ी गांव में रहती थी, जिसकी तीन माह पहले मौत हो गई थी। उन्हें शक है कि उनकी हत्या उनके पड़ोसी सतपाल ने की थी। जिसकी रंजिश में उसने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि काबड़ी गांव के संदीप ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनके बड़े भाई सतपाल 11 जनवरी की रात को अपने घर पर सो रहे थे। रात को करीब नौ बजे तीन युवकों ने घर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया और उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए, इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए थे। उसी समय पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार की शाम को पुलिस ने दो आरोपियों प्रवीन निवासी पूंडरी जिला कैथल व विक्रम उर्फ अन्नू निवासी करौद जिला कैथल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें