फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे ढाई लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव कान्हड़ी कलां निवासी विशाल को वर्क ऑर्डर पर विदेश भेजने के नाम पर एक आरएमपी डॉक्टर ने उससे ढाई लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने पहले ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया। बाद में मलेशिया भेजने के नाम पर उसे झूठे आश्वासन देता रहा। विदेश न भेजने पर विशाल ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। छप्पर थाना पुलिस ने मामले में आरएमपी डॉक्टर गांव गधौली निवासी राजेश कुमार पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कान्हड़ी कलां निवासी विशाल ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव के पास गांव खानपुरा में गांव गधौली निवासी राजेश कुमार ने डॉक्टर की दुकान की हुई है। मई 2022 में उसे बुखार हो गया था। वह डॉक्टर के पास चेकअप के लिए गया था। डॉक्टर ने उसे दवाई दे दी और उससे काम के बारे में पूछने लगा। जब उसने आरोपी को बताया कि वह वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है तो आरोपी ने उसे विदेश जाकर अच्छे रुपये कमाने का लालच दिया। आरोपी ने उसे कहा कि वह युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। वह उसे रोजगार के लिए ऑस्ट्रेलिया वर्क परमिट पर भेज देगा। वहां उसे अच्छी कंपनी में नौकरी दिलवा देगा। वहां उसे 70 हजार रुपये महीना तथा रहना खाना फ्री मिलेगा। इसके लिए आरोपी ने उसे चार लाख रुपये का खर्च बताया। जिसमें से ढाई लाख रुपये विदेश जाने से पहले और डेढ़ लाख रुपये सैलरी में से कटते रहेंगे। वह आरोपी की बातों में आ गया। उसने यह बात अपने घर आकर बताई। उसके पिता ने भी आरोपी पर विश्वास करके उसे विदेश भेजने में हामी भर दी। उसके पिता ने आरोपी को अलग-अलग तारीखों में ढाई लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने जल्द ही उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया। मगर काफी दिन बीतने के बाद भी आरोपी ने उसे ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा। जब उसने आरोपी से बात की तो उसने कहा कि आस्ट्रेलिया भेजने में परेशानी आ रही है। वह उसे मलेशिया भेज देगा। उसने आरोपी को मलेशिया भेजने के लिए बोल दिया। मगर आरोपी ने उसे मलेशिया भी नहीं भेजा। जब उसने परेशान होकर आरोपी से अपने दस्तावेज व पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने दस्तावेज वापस कर दिए। मगर आरोपी ने पैसे वापस नहीं किए। दोबारा पैसे मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें