फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर की तर्ज पर गांव में डोर-टू-डोर होगा कूड़ा उठान, नौ गांवों में शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के गांवों में शहर की तर्ज पर डो-टू-डोर कूड़ा उठान किया जाएगा। पहले चरण में शहर के आसपास के नौ गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में ट्रैक्टर-ट्राली की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत पर रहेगी।
विज्ञापन

पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने शुक्रवार को जिला सचिवालय के प्रांगण से प्रथम चरण के तहत नौ ट्रैक्टर ट्राली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायत सरपंचों से भी इस विषय में बात की। उन्होंने कहा कि जिला के गांव में शहरों की तर्ज पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन योजना के तहत ट्रैक्टर व ट्राली से डोर टू डोर कूड़ा उठान किया जाएगा। भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्र में एक समान विकास कार्य किए जा रहे हैं।
उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया के सामने सरपंचों ने गांव की गलियों, नालियों के निर्माण व मरम्मत के लिए सरकार से ग्रांट दिलवाने की मांग रखी। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि वे सरकार के सामने उनका पक्ष मजबूती के साथ रखेंगे।
विज्ञापन


बॉक्स

इन गांवों में होगी कूड़ा उठान
सिवाह, दिवाना, खलीला, बबैल, उग्राखेड़ी, राजाखेड़ी, निंबरी, कुटानी और रिसालू गांव में ट्रैक्टर-ट्राली से कूड़ा उठान किया जाएगा। सिवाह गांव में कलस्टर बनाया जाएगा। सिवाह गांव की सरपंच के पति रणदीप सिंह कादियान ने बताया कि गांव में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की पहल सराहनीय है। ग्रामीणों के सहयोग से इसको पूरा किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत इन नौ गांवों का मांग के आधार पर केस बनाकर भेजा गया था। जिसकी स्वीकृति मिलने पर इन गांवों में नौ में ट्रैक्टर ट्राली दिए गए हैं। योजना के तहत दूसरे चरण में अन्य गांवों को भी प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाएगा।

बॉक्स

प्रदेश के 11 जिलों में चल रही योजना
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी ने बताया कि प्रदेश के 11 जिलों और देश में 148 कलस्टर में योजना चल रही है। इसका विस्तार किया जा सकता है। इससे गांवों में रोजगार के संसाधन भी बढ़ेंगे। जिला परिषद की चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने कहा कि सरकार गांवों को लेकर आगे बढ़ रही है। इससे गांवों के विकास तेज हो रहा है। इस मौके पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश मलिक व डीडीपीओ सुमित चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें