फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एकड़ फसल में लगी आग, तीन किसान झुलसे

विज्ञापन
Two acres of crop caught fire, three farmers scorched - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। गांव गांजबड़ में बुधवार को एक किसान की गेहूं की फसल में आग लग गई। दो एकड़ की फसल जलकर नष्ट हो गई। इस आग को बुझाने के प्रयास में तीन किसान झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक किसान अधिक झुलस गया है, जबकि दो मामूली रूप से जले हैं।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे गांव गांजबड़ में किसान अजय के दो एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। जिसे बुझाने के लिए आसपास के किसान दौड़े और आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया। इस दौरान अजय के साथ ही किसान संगीत और कुलदीप ऊर्फ कालू आग की चपेट में आ गए। तीनों आग से झुलस गए। इनमें से कुलदीप अधिक झुलस गया। जिसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए ले जाया गया, जहां से उसे बाबरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। आग को भड़कता देख आसपास के ग्रामीण इकट्टा हो गए और 20 ट्रैक्टर और रोटावेटर के साथ फसल के चारों ओर से जमीन की खोदाई की। इसके बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
मुखीजा कॉलोनी में मकान में लगी आग
पानीपत। मुखीजा कॉलोनी के एक मकान में मंगलवार की रात आग लगने से घर का लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि घर का कोई सदस्य इसकी चपेट में नहीं आया। जिस समय आग लगी उस समय परिवार सो रहा था। आग लगने पर परिवार के लोग छत पर पहुंचे और वहां से पड़ोसियों के मकान की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस मकान में नवीन पत्नी मोनिका और बच्चों के साथ रहता है। मोनिका ने आरोप लगाया है कि उनका परिवार में झगड़ा चल रहा है, उन्हें शक है कि घर में आग लगाई गई है।
विज्ञापन

गांव कुराड़ में फसल अवशेषों में लगाई आग
बापौली। गांव कुराड़ में फार्म रोड पर बुधवार को फसल अवशेषों में आग लगा दी गई। जहां पर फसल अवशेषों में आग लगाई गई, वहां आसपास कई फैक्टरियां भी मौजूद हैं। गनीमत रही कि फसल अवशेषों की आग फैक्टरियों तक नहीं पहुंची। धुएं से पूरे क्षेत्र में लोगों का सांस लेना दुष्वार हो गया है। कृषि विभाग के अधिकारी ने कहा कि फसल अवशेष नहीं जलाने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें