पानीपत। थाना सेक्टर 13-17 पुलिस ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सचिन पुत्र राजसिंह व सौरव पुत्र अनिल निवासी बबैल के रूप में हुई। थाना सेक्टर 13-17 प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गांव निवासी अपने साथी आरोपी अनिल, ललित व भूपेंद्र के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि पांचों आरोपियों की दो दिन पहले गांव के स्टेडियम में आदित्य के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कहासुनी की रंजिश रखते हुए पांचों आरोपियों ने मिलकर आदित्य को सबक सिखाने की योजना बनाई। आरोपियों को तीन अप्रैल को आदित्य स्टेडियम के पास मिला तो उसके पेट में चाकू घोंपकर मौके से फरार हो थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।