फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान भवन कार्यकारिणी का कार्यकाल बढ़ाना बर्दाश्त नहीं : हरविंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। पानीपत किसान भवन में नौ अप्रैल को किसान नेताओं की बैठक होनी है। बैठक में कार्यकारिणी के गठन व किसानों के कई मुद्दों पर चर्चा होगी। किसान नेता नौ अप्रैल को किसानों को अधिक से अधिक संख्या में किसान भवन में पहुंचने का निमंत्रण दे रहे हैं। बुधवार को किसान नेता हरविंद्र राणा ने इसराना के छोटू राम भवन में पहुंचकर किसानों को महापंचायत का न्योता दिया।
विज्ञापन

हरविंद्र राणा ने कहा कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए पानीपत के किसान भवन की कार्यकारिणी का कार्यकाल बढ़ाना चाहते हैं। ये किसानों को बर्दाश्त नहीं होगा। गांवों में नौ अप्रैल की प्रस्तावित महापंचायत में पहुंचने का किसानों को न्योता दिया जा रहा है। पानीपत के किसान भवन की कार्यकरिणी का समय पूरा हो चुका है। कुछ शरारती तत्व भवन की कार्यकारिणी का समय दो साल से बढ़ा कर पांच साल करना चाहते हैं। मौके पर किसान नेता प्रदीप जागलान, अजमेर कुहाड़, रतन सिंह पलड़ी व अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें