पानीपत। सीआईए-टू ने शिवनगर स्थित श्मशान रोड पर युवक से मोबाइल फोन झपटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शामली जिले के रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश का दो दिन के रिमांड पर लिया है।
सीआईए-2 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक काला आंब मोड़ पर घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों शामली जिला के अहमदगढ़ खेड़ी जुनारदार गांव निवासी विक्रांत उर्फ विक्की, व श्याम को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सेक्टर-29 में कृष्णपुरा निवासी अमन से मोबाइल फोन झपटा था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी। संवाद