फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लेखाकार से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस की सीआईए-टू ने सेक्टर-29 में एक कंपनी के लेखाकार से 25 हजार रुपये और मोबाइल लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-टू के प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि विकास नगर के मृत्युंजय झा ने 26 मार्च को सेक्टर-29 औद्योगिक थाना को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वह सेक्टर-29 स्थित पेंट की एक कंपनी में लेखाकार है।
वह 25 मार्च की रात को ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था। सेक्टर-28 में दो लड़कों ने उसके साथ मारपीट कर 25 हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार केा शक के आधार पर दो युवकों से पूछताछ की। उन्होंने अपनी एकता विहार कॉलोनी के सूरज उर्फ मोटा और संत नगर उझा रोड के शिवम उर्फ हाडला के रूप में बताई। दोनों ने प्राथमिक पूछताछ में दोनों आरोपियों की लूट की वारदात को कबूल किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें