फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फोन छीनने वाले दो आरोपी पकड़े , मोबाइल और बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए वन की टीम ने मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सेक्टर 13-17 हेलीपेड के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 31 जनवरी को सेक्टर 29 में एक युवक से लूटा गया मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। ये आरोपी रविवार रात को किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए वन प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने रविवार रात को मुजफ्फरनगर के तितावी निवासी सागर और शामली के गांव हिरावाड़ा निवासी नीरज को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी सेक्टर 13-17 में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पूछताछ में इन्होंने बताया कि 31 जनवरी को इन्होंने सेक्टर 29 में एक युवक से मोबाइल लूटा था। ये शाॅर्टकट तरीके से अमीर बनना चाहते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें