फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के ठेकेदार को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-25 पार्ट टू में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के ठेकेदार ने दूसरे ठेकेदार पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। राहगीरों ने घायल ठेकेदार को सिविल अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल में घायल ठेकेदार के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नन्हेड़ा निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में ठेकेदार है और फैक्टरियों में प्लांट लगाने का काम करता है। उनके गांव का अमित भी वहां पर ठेकेदार है। प्रतिस्पर्धा को लेकर अमित उससे रंजिश रखता है। सोमवार सुबह 10 बजे वो ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में अमित ने उसको रोक कर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसक बाद अमित अपने दूसरे साथी की बाइक पर फरार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें