फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छात्र ऋषभ की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत।
विज्ञापन


सीआईए टू ने खटीक बस्ती में छात्र ऋषभ की धारदार हथियार से हत्या करने के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनको पुलिस ने सिवाह गांव के बस स्टैंड के पास से पकड़ा है। एक आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इस मामले में अब छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
सीआइए टू प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर खटीक बस्ती निवासी विजय व सलमान को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पहले गिरफ्तार हो चुके अपने चार साथी आरोपी मोहम्मद फैसल, सौरभ, सभीहुद्दीन उर्फ समीर व समुनी अहमद के अतिरिक्त फरार चल रहे आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देने में कबूलनामा किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद किया गया है। आरोपी सलमान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी विजय को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विदित है कि चार फरवरी की शाम को ऋषभ अपने विराट नगर निवासी दोस्त कृष के साथ मंंगलवार शाम को खटीक बस्ती में आया था। यहां नव जीवन स्कूल के सामने ऋषभ की मोटरसाइकिल की खटीक बस्ती के बिट्टू की मोटरसाइकिल से हल्की टक्कर हो गई थी। बिट्टू के साथ सौरव भी था। इसी बात पर इनकी कहासुनी हो गई। बिट्टू ने कॉल कर अपने दोस्त करण, काकू व अन्य 10-12 युवकों को बुला लिया था। कृष ने भी अपने दोस्त अंकित व पोपी को बुला लिया। बिट्टू , सौरव, करण व काकू ने 10-12 युवकों के साथ मिलकर ऋषभ, कृष, अंकित व पोपी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था। ऋषभ की जांघ पर तेज धार हथियार से हमला किया गया था। अंकित व पोपी ने घर में घुसकर जान बचाई थी। इसमें ऋषभ की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें