फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फतेहाबाद के व्यक्ति से लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बस स्टैंड के बाहर से फतेहाबाद के व्यक्ति को कार में बैठाकर नोहरा के पास ले जाकर मारपीट कर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त कार और छीना गया मोबाइल बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एक को जेल भेज दिया गया, जबकि दूसरे को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुकेश निवासी पेहवा, कुरुक्षेत्र व अंकित निवासी दीवान नगर, कच्चा कैंप के रूप में हुई। आरोपी पुराना औद्योगिक थानाक्षेत्र में स्विफ्ट कार से वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने दोनों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने दीवान नगर निवासी अपने साथी निखिल के साथ मिलकर फतेहाबाद के राम किशन के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया। आरोपी मुकेश और अंकित से खुलासा हुआ कि वे दोनों और उनका फरार साथी आरोपी निखिल नशा करने का आदी है। नशा खरीदने के लिए पैसे नहीं थे तो तीनों आरोपियों ने मिलकर योजना बनाई और आरोपी मुकेश की स्विफ्ट कार में सवार होकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। अंकित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पूछताछ के लिए आरोपी मुकेश को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। फरार निखिल को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
मतलौडा थानाक्षेत्र के फतेहाबाद निवासी राम किशन ने शिकायत देकर बताया था कि वह 10 जुलाई की देर रात हरिद्वार से पानीपत बस स्टैंड पर आया था। इसी बीच उसके पास कार आकर रुकी, जिसमें बैठे तीन युवकों ने उसे हिसार जाने के बारे में पूछा। वह कार में बैठ गया। आरोपी उसे नोहरा के पास ले गए और मारपीट कर फोन, 3200 रुपये और सोने की ताबीज छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें