फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 60 लाख की लूट में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। स्पेशल स्टाफ और एएटीएस की संयुक्त टीम ने चांदनी चौक में हुई सनसनीखेज लूटपाट के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहिणी निवासी रवि गुप्ता और अमित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 29.25 लाख रुपये की लूटी गई नकदी और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन




उपायुक्त (मध्य) एम हर्षवर्धन ने बताया कि 28 अप्रैल को थाना हौज काजी में लूटपाट की सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह चांदनी चौक के कूचा घासी राम में अपने व्यापारिक सहयोगी के कर्मचारी से करीब 60 लाख रुपये लेकर निकला था। तभी एक लुटेरे ने बंदूक दिखा कर नकदी से भरा बैग छीन लिया और अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर भाग गया।
पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। टीम ने चांदनी चौक, हैदरपुर, बादली मोड़, दशरथपुरी मेट्रो स्टेशन, सूरज पार्क और लाल किला रोड जैसे इलाकों में सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाली। बदमाशों ने चोरी की नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया था। सूत्रों की मदद से पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कई शहरों में उनका पीछा किया और दोनों को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में रवि गुप्ता ने खुलासा किया कि उसने लूटे गए पैसों में से 5.20 लाख रुपये अपने भाई के खाते में जमा किए और 1.78 लाख रुपये की कीमत के गहने अपनी पत्नी के लिए खरीदे। दोनों ने बताया कि उन्होंने चांदनी चौक में वित्तीय लेन-देन को निशाना बनाने की योजना बनाई थी और कई बार रेकी के बाद लूटपाट को अंजाम दिया। लूट में इस्तेमाल पिस्तौल उन्हें उनके साथी पंकज ने दी थी, जो अभी भागा हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें