पानीपत। एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने अलग-अलग दो स्थानों पर दबिश देकर अवैध हथियारों के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शहजाद उर्फ साहिल को थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र और करनाल के गढ़ी भरल गांव निवासी गौरव को सेक्टर-29 क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से अवैध पिस्तौल बरामद की गई। एवीटी सेल प्रभारी राकेश ने बताया दोनों को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद