पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र के किशनपुरा क्षेत्र में चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया है। चोर कमरे का ताला तोड़कर एलईडी, सोने चांदी के जेवर और व गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विशेषवर ने बताया कि 12 अप्रैल को उनकी पत्नी बेटी के साथ मायके चली गई थी। 23 अप्रैल को वह रात को ड्यूटी पर फैक्टरी चला गया। जब अगले दिन वापस आया तो उनके मकान का ताला टूटा हुआ था। मकान के अंदर से चोर एक एलईडी 32 इंच, एक सोने का हनुमान का लॉकेट, एक सोने का नाका का कोका, दो अंगूठी, चांदी के कुछ सिक्के, गैस सिलिंडर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली।