पानीपत। सीआईए-3 पुलिस टीम ने कुलदीप नगर में घर के बाहर बैठे बच्चे से मोबाइल फोन झपटने के दो आरोपी अर्जुन नगर निवासी साहिल व बोबी को शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने दोनों के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
सीआईए-3 प्रभारी सुभाष ने बताया कि बीते मंगलवार को कुलदीप नगर के मनान ने पुराना औद्योगिक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनका 11 साल का बेटा घर के बाहर बैठा था। उसी समय दो युवक किराये के लिए कमरा देखने के लिए पहुंचे। युवकों ने बेटे के हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और वहां से भाग गए। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। शनिवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध न्यू दीवान नगर के पास घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों साहिल और बोबी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बच्चे से मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत के सामने पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। ब्यूरो