फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक से नकदी और मोबाइल लूटने के दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए थ्री ने जीटी रोड पर करहंस गांव के पास युवक से चार हजार रुपये व मोबाइल लूटने के दो आरोपियों को समालखा अनाजमंडी में एफसीआई गोदाम के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने 21 फरवरी की रात को वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



सीआईए थ्री प्रभारी विजय ने बताया कि उनकी एक टीम मंगलवार को गश्त के दौरान समालखा में मौजूद थी। टीम को सूचना मिली थी कि दो युवक समालखा अनाजमंडी में एफसीआई गोदाम के पास की किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची। यहां से दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया।
इनकी पहचान समालखा के बागवाला मोहल्ला निवासी अमित उर्फ मीता व समालखा की राजस्थान कॉलोनी निवासी अमन के रूप में हुई। पूछताछ करने पर इन्होंने 21 फरवरी को करहंस गांव के पास एक युवक से चार हजार रुपये व मोबाइल लूटने की वारदात में कबूलनामा किया। इनका एक साथी फरार है। इस मामले में शास्त्री कॉलोनी कॉलोनी निवासी पिंटू की शिकायत पर केस दर्ज है।
विज्ञापन

पिंटू ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 21 फरवरी की रात को दोस्तों के साथ पार्टी कर समालखा से करंहस गांव की ओर पैदल जा रहा था। इसी वक्त रात लगभग साढ़े 10 बजे एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए। इनमें से एक युवक उससे मोबाइल मांगने लगा। उसने मोबाइल देने से इंकार किया तो इन्होंने उसके साथ मारपीट कर उससे चार हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें