फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो भाईयों पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला करने वाले दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भावना चौक के पास घर में घुसकर दो संगे भाइयों पर बर्फ तोड़ने वाले सुए व डंडों से हमला कर गंभीर चोट मारने के मामले में थाना शहर पुलिस ने बुधवार देर शाम दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद कर पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को वीरवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हे जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले में पहले तीन आरोपी हिमांशु, सुमित, सागर को जेल भेज चुकी है। अमर भवन चौक निवासी रमेश ने शिकायत देकर बताया था कि वह नौ जून की शाम बाइक पर दुकान से घर जा रहा था। रास्ते में कृष्ण गोपाल अपनी पत्नी रानी के साथ अपनी दुकान के बाहर गली में खड़ा था। दोनों ने उसकी बाइक रुकवा ली और गाली गलौज कर कहासुनी शुरू कर दी। कृष्ण ने अपनी दुकान से बिंडा उठाकर उसके सिर में मारा। डर के मारे वह अपनी बाइक लेकर घर आ गया। इसके थोड़ी देर बाद आरोपी कृष्ण गोपाल अपने बेटे सागर व अपने साथी रजत, सुमा, हिमांशु व अन्य तीन-चार के साथ उस पर हमला कर दिया। उस पर सौरव व सुमा ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला किया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने अब बचे हुए दो आरोपी रजत निवासी खेल बाजार और कृष्ण गोपाल निवासी अमर भवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें