फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पुलिस टीम पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश में दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। जानलेवा हमले के आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार करने बापौली पहुंची घरौंडा थाने की पुलिस पर हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिलशाद और सोनू को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया। जहां सोनू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, दिलशाद को दिन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

बापौली थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि घरौंडा थाने में तैनात एएसआई देवेंद्र ने सोमवार रात का बापौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि घरोंडा थाने में व्यापारी पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है, जिसमें मुख्य आरोपी दिलशाद निवासी बापौली फरार चल रहा था। सोमवार रात को सूचना मिली थी कि दिलशाद गांव में ही है, जिस पर पुलिस टीम ने गांव में पहुंचकर दबिश दी और आरोपी दिलशाद को पार्क में बैठकर शराब पीते हुए हिरासत में ले लिया। उसी समय दिलशाद के भाई इरशाद, सोनू, साहिल व परिवार की महिलाओं ने टीम पर हमला कर उसे छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की कर वर्दी भी फाड़ दी। बापौली थाना पुलिस ने एक राय होकर पुलिस टीम पर हमला करने और गिरफ्तारी से आरोपी को छुड़ाने का प्रयास करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने दिलशाद और सोनू को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें