फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीश नगर में ट्यूबवेल लगाते समय धंसी जमीन

Sat, 26 Mar 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के वार्ड-6 के जगदीश नगर में सरकारी ट्यूबवेल लगाते समय ट्यूबवेल का बोर धंस गया। गनीमत रही कि उस समय वहां पर कोई मौजूद नहीं रहा। जिस कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बोर धंसने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन ने कॉलोनी में ट्यूबवेल लगाने से मना करते हुए कहीं और ट्यूबवेल लगाने की बात कही। इसके बाद कॉलोनी के लोग भड़क गए। कॉलोनी वासियों ने ट्यूबवेल लगाने की मशीन को वापस ले जाने से मना कर दिया और कॉलोनी में ही ट्यूबवेल लगाने की बात पर अड़े रहे। जिसके चलते दिनभर कॉलोनी में माहौल गर्म रहा। शाम के समय जन स्वास्थ्य विभाग के जेई ने कॉलोनी में ही दूसरी जगह ट्यूबवेल लगाने की बात कही इसके बाद कॉलोनी वासी शांत हुए।
विज्ञापन


शनिवार को जगदीश नगर में सरकारी ट्यूबवेल लगाने को लेकर कॉलोनी वासियों ने जमकर बवाल काटा। हुआ यूं कि 23 मार्च को ग्रामीण विधायक ने वार्ड-6 स्थित जगदीश नगर में सरकारी ट्यूबवेल का उद्घाटन किया था। इसके बाद ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू कर दिया गया। शनिवार अल सुबह ट्यूबवेल के बोर में पानी जाने के कारण बोर धंस गया। बोर धंसने के बारे में सुबह कॉलोनी वासियों को पता चला। इसके बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। बोर धंसने के बाद एक्सईएन ने कॉलोनी में ट्यूबवेल लगाने से मना करते हुए किसी दूसरी जगह ट्यूबवेल लगाने की बात कही। इसके बाद कॉलोनी वासी भड़क गए और ट्यूबवेल लगाने वाली मशीन व अन्य सामान को कर्मचारियों द्वारा ले जाने के विरोध में अड़ गए। सुबह से लेकर शाम तक कॉलोनी वासियों ने जमकर बवाल काटा। इसके बाद शाम के समय जेई सतपाल जांगड़ा मौके पर पहुंचे और ट्यूबवेल लगाने के लिए दूसरी जगह का मुआयना करते हुए ट्यूबवेल लगाने की बात कही इसके बाद कॉलोनी वासी शांत हुए। इस मौके पर संजय कश्यप, मुकेश तिवारी, ओमप्रकाश, राजू, जय कुवार, संजय समेत सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

बोर धंसने से 35 पाइप नीचे दबे
ट्यूबवेल का बोर धंसने के कारण करीब 35 लोहे की पाइप नीचे ही दब गई। काफी मशक्कत के बाद भी पाइप नहीं निकल सकी। कॉलोनी वासियों ने आरोप लगाया कि ट्यूबवेल लगाने वाले कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ही ट्यूबवेल का बोर धंसा है। आरोप लगाते हुए बताया कि ट्यूबवेल लगाने की मशीन को एक दिन व एक रात बंद रखा गया। वहीं बोर करते समय पानी मशीन के नीचे घुस गया, लेकिन इस तरफ किसी का ध्यान नहीं गया जिस कारण पानी बोर में चला गया। पानी जाने के कारण ही ट्यूबवेल का बोर धंस गया।
विज्ञापन


एक्सईएन ने कॉलोनी वासियों को धमकाया
कॉलोनी वासी हुसमान ने आरोप लगाया कि जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन ने कॉलोनी वासियों को धमकाते हुए जबरदस्ती ट्यूबवेल लगाने की मशीन ले जाने की बात कही जिससे कॉलोनी वासियों में रोष भर गया। एक्सईएन ने कॉलोनी में ट्यूबवेल लगाने से मना करते हुए दूसरी जगह ट्यूबवेल लगाने की बात कही। कॉलोनी वासियों ने कॉलोनी में दूसरी जगह ट्यूबवेल लगाने के लिए कहा तो एक्सईएन ने मना कर दिया। सभी ने पैसे इकट्ठे कर ट्यूबवेल के लिए जमीन खरीदी लेकिन विभाग की मनमर्जी के चलते ट्यूबवेल लगाने से मना कर दिया गया। हंगामे के बाद विभाग ने ट्यूबवेल लगाने के लिए हामी भरी है।

एक किलोमीटर दूर से लाना पड़ता है पीने का पानी
कॉलोनी वासियों ने बताया कि पीने के पानी की समस्या के चलते जीना दूभर हो गया है। लोगों को लगभग एक किलोमीटर दूर से पीने के पानी लाना पड़ रहा है। पिछले कई सालों से ट्यूबवेल लगाने की मांग कर रहे है। अब ट्यूबवेल पास हुआ तो विभाग अपनी मनमर्जी कर रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
जगदीश नगर में सरकारी ट्यूबवेल का बोर धंस गया है। जिस कारण ट्यूबवेल लगाने में अड़चन पैदा हुई है। अब दूसरी जगह ट्यूबवेल लगाया जाएगा।
सतपाल जांगड़ा, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें