फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्यूबवेल फिर भी घरों में सूखा

Wed, 31 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड-16 के राजनगर और आजाद नगर में तीन-तीन सरकारी ट्यूबवेल होने के बाद भी पानी न आने से कॉलोनीवासी भड़क गए। लोगों ने शिव चौक पर जाम लगा दिया और शहरी विधायक पर नए ट्यूबवेलों को उद्घाटन होने तक न चलाने देने के आरोप लगाए। महिलाओं का आरोप है कि अधिकारी ट्यूबवेलों के ग्रिप तक निकाल गए हैं।
विज्ञापन


जन स्वास्थ्य विभाग ने ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ट्यूबवेल बंद होने की बात कही। साथ ही कुछ देर में ट्यूबवेल चलाने का दावा भी किया। शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी ने आरोपों को निराधार बताया है। वार्ड-16 स्थित राजनगर और आजाद नगर की महिला और पुरुष मंगलवार सुबह पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। सभी ने शिव चौक पर जाम लगा दिया।

महिलाएं और कॉलोनीवासी करीब एक घंटे तक चौक पर डटे रहे। वार्ड पार्षद सुनील शर्मा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और लोगों की बात सुनी। कॉलोनीवासी निर्मला, सुनीता, कमलेश, संगीता, मुस्कान, अंजू और बाला देवी ने बताया कि वार्ड में दो नए सरकारी ट्यूबवेल लगाए गए हैं और एक ट्यूबवेल पुराना है।
विज्ञापन


महिलाओं ने आरोप लगाया कि 13 अगस्त को दो सरकारी ट्यूबवेलों का उद्घाटन किया गया था। इन नए ट्यूबवेलों के एक सप्ताह बाद ही ग्रिप निकल लिए गए। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभागग अधिकारियों से बात की, तो उन्होंने विधायक के उद्घाटन करने के बाद ही ट्यूबवेलों से पेयजल की सप्लाई करने की बात कही।

इस वजह से कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई ठप हो गई। पार्षद सुनील शर्मा ने नजदीक की एक फैक्टरी का ट्यूबवेल चलवाकर पानी भरवाया। इसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंचे और फाटक के नजदीक स्थित एक ट्यूबवेल से पेयजल की सप्लाई शुरू करवा दी। लोगों का आरोप है कि एक ट्यूबवेल से पूरे क्षेत्र में पानी नहीं पहुंच पाता। कॉलोनी में शिव चौक और पीर बाबा के नजदीक लगे दो ट्यूबवेल जान बूझकर बंद किए गए हैं।

राजनगर स्थित सरकारी ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके चलते बिजली नहीं मिल सकी थी। कॉलोनीवासियों के विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मैं मौके पर पहुंच गया था। ट्रांसफार्मर ठीक कराकर ट्यूबवेल चला दिया गया है। अब किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।
ओम सिंह राणा, एसडीई, जन स्वास्थ्य व अभियांत्रिकी, पानीपत।

मुझे वार्ड-16 के राजनगर और आजाद नगर में ट्यूबवेल के ग्रिप निकलवाने की जानकारी नहीं है। न ही मैंने किसी को ग्रिप निकलवाने के लिए कहा है। मुझ पर लगाए गए सब आरोप निराधार हैं। मैं या मेरा परिवार ऐसा काम नहीं कर सकता। हम लोगों को पानी पिला सकते हैं, लेकिन किसी को प्यासे नहीं रख सकते।
विज्ञापन

रोहिता रेवड़ी, विधायक, शहरी विस पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें