फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्यूबवेल के केबल चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने खेतों से ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर सोमवार को गिरोह के तीन आरोपियों को मनाना रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से खेतों में चोरी की पांच वारदात का खुलासा हुआ। आरोपियों की पहचान गांव अटायल सोनीपत हाल सीताराम कॉलोनी समालखा निवासी विनोद, गांधी कॉलोनी निवासी गोलू व सीताराम कॉलोनी निवासी अरुण उर्फ अजय के रूप में हुई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि मनाना रोड पर जीटी रोड के नजदीक संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक ऑटो को खड़ा कर उसमें रखा सामान बेचने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों युवकों को काबू किया। ऑटो में रखे दो प्लास्टिक के कट्टों की तलाशी लेने पर तांबे के तार व टूल किट मिली। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 13 सितंबर की रात बापौली गांव के खेतों में 15 ट्यूबवेल की केबल चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा।
विज्ञापन

इस वारदात का थाना बापौली में गांव बापौली निवासी रामपाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि आरोपियों ने थाना बापौली क्षेत्र में ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी की चार अन्य वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। चोरी की उक्त वारदात का थाना बापौली में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें