फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सर्दियों में चोरों के निशाने पर ट्यूबवेल और सूने मकान व मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सर्दी की दस्तक के साथ ही पानीपत शहर में चोरी की वारदात बढ़ रही हैं। चोर दिन में रेकी करते हैं और रात को घरों, दुकानों, फैक्ट्रियों, मंदिरों और कार्यालयों में चोरी की वारदात कर देते हैं। कई चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में भी रिकार्ड हो चुकी हैं। पुलिस गश्त करने का दावा कर रही हैं लेकिन बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस चोरों की तस्वीर लेकर तलाश में इधर-उधर दबिश दे रही है, लेकिन नतीजा शून्य है। बढ़ती चोरी की वारदातों सो शहरवासी परेशान हैं। चोरों ने इस माह दो मंदिरों, दो सरकारी स्कूलों व दो आंगनबाड़ी केंद्रों को भी निशाना बनाया है। चोरों ने सर्दियों का फायदा उठाकर महज जनवरी में ही चोरी की 45 वारदात को अंजाम देकर लाखों के सोने के आभूषण नकदी और घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया है।
सोमवार रात को भी चोरों ने नौल्था गांव में फर्निचर की दुकान व डिकाडला गांव में निर्माणाधीन मकान से हजारों रुपये का सामान चोरी किया है। में एसपी लोकेंद्र सिंह भी इस माह दो बार थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर गश्त बढ़ाने के निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन

झपटमार भी औद्योगिक क्षेत्रों में सबसे अधिक सक्रिय हैं। झपटमार फैक्ट्रियों से निकलने वाले श्रमिकों को निशाना बनाकर उनसे छीना झपटी कर रहे हैं। पुलिस झपटमारों तक पहुंचने में कामयाब भी हो रही है। इस माह झपटमारी की 12 वारदात हुई है। पुलिस ने चार वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। सर्दियों में शादी समारोह खूब होते हैं। चोर दिन में गश्त कर सूने मकानों को तलाशते हैं फिर रात को वारदात को अंजाम देते हैं। शीतकालीन अवकाश में चोरों ने बड़ौली और बोहली गांव स्थित दो सरकारी स्कूलों में घुसपैठ कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेल के कोठरे निशाने पर

ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों के निशाने पर ट्यूबवेल के कोठरे हैं। चोरों ने सनौली, समालखा व इसराना क्षेत्र में दिसंबर व जनवरी में चोरी की लगभग 20 वारदात को अंजाम दिया है। सबसे अधिक लगभग 10 वारदात सनौली पुलिस थाना क्षेत्र में हुई हैं। पुलिस अब तक इस गिरोह तक नहीं पहुंच पाई है।

इस माह हुईं चोरी की घटनाएं
एक जनवरी- तहसील कैंप खजूर नगर में घर से चांदी की पाजेब और हजारों का सामान चोरी।
दो जनवरी- गुड मंडी में दुकान से 40 हजार रुपये की चोरी।



दो जनवरी- बदमाशों ने प्रवासी से सिवाह बस स्टैंड पर 23 हजार चार सौ रुपये, मोबाइल और बैग को लूटा।



तीन जनवरी- अलमारी ठीक करने आए व्यक्ति ने 60 हजार रुपये और आठ तोले के जेवर किए चोरी।



चार जनवरी- राधा कृष्ण गौशाला के पास गोदाम से चोरों ने 15 हजार रुपये और एलईडी की चोरी।



चार जनवरी- निजामपुर गांव के सरकारी स्कूल से दस बैटरी चोरी।



पांच जनवरी- सेक्टर- 25 निर्माणाधीन घर से लाखों का सामान चोरी।



पांच जनवरी- शेरा गांव में कृषि साख सहयोग समिति से कंप्युटर चोरी।



पांच जनवरी- मच्छरौली गांव से पंचायती खैर के आठ पेड़ चोरी।



छह जनवरी- शेरा गांव में कोऑपरेटिव सहकारी समिति से बैटरी, इंवर्टर और अन्य समान चोरी।



छह जनवरी- कोर्ट के पीछे वाली गली में चोरों ने हमला कर पर्स और मोबाइल लूटा।



छह जनवरी- गोहाना रोड पुल के नीचे सो रहे युवक की बाइक और मोबाइल चोरी।



सात जनवरी- भैंसवाल गांव के पास गोदाम से लैपटॉप और एलईडी चोरी।



सात जनवरी- नामुंडा गांव में घर से चोरों ने सोने के गहने और 30 हजार रुपये किए चोरी।



सात जनवरी- इंसार बाजार में छत के रास्ते दुकान में घुसकर दो लाख की नकदी चोरी।



आठ जनवरी- कुराड़ व छाजपुर गांव के खेतों से ट्यूबवेल कमरों से लाखों का सामान चोरी।



आठ जनवरी- चुलकाना गांव में घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी।



आठ जनवरी- मॉडल टाउन में घर के बाहर खडी कार चोरी।



नौ जनवरी- निर्माणधीन मकान से हजारों की तार चोरी।



दस जनवरी- बिजावा गांव में खेतों से बिजली के उपकरण चोरी।



12 जनवरी- पल्हेड़ी गांव में घर से साइकिल और दो सिलेंडर चोरी।



12 जनवरी- खारी कुआं धारी वाला चौक से घर के बाहर खडी स्कूटी चोरी।



12 जनवरी- सेक्टर-25 एक फैक्ट्री के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी।



12 जनवरी- मॉडल टाउन में घर से स्टील की दो टाेंटी चोरी।



12 जनवरी- जीटी रोड पुल के नीचे खडी कार चोरी।



13 जनवरी- पचरंगा बाजार में खरीदारी कर रही महिला से दस हजार की नकदी चोरी।



13 जनवरी- नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन से दंपती का पर्स चोरी।



14 जनवरी- टीडीआई के पास बाइक सवारों ने युवक के हाथ से मोबाइल छीना।



14 जनवरी- सिवाह गांव में कार्यालय से लैपटॉप और 1200 रुपये चोरी।



15 जनवरी- मच्छरौली और करहंस गांव के बीच बाइक सवार युवक से मोबाइल छीनकर फरार।



15 जनवरी- बबैल गांव में बारात घर के स्टील के गेट चोरी।



15 जनवरी- बडोली गांव में घर से एलईडी और सिलेंडर चोरी।



15 जनवरी- बरसात गांव के पास बाइक सवार कट्टा दिखाकर 50 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार।



16 जनवरी- दीवान नगर में घर से लाखों के जेवर और 40 हजार रुपये, सिलेंडर और साइकिल चोरी।



16 जनवरी- छाजपुर गांव में मकान का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये और एटीएम चोरी।



17 जनवरी- कच्चे कैंप की पुरेवाल कॉलोनी में मकान से लाखों के जेवर और 30 हजार रुपये, सिलेंडर व एलईडी चोरी।



17 जनवरी- बोहली गांव के सरकारी स्कूल से सिलिंडर, बर्तन, चूल्हे समेत हजारों का सामान चोरी।



17 जनवरी- बड़ौली गांव में सरकारी स्कूल से दो इंवर्टर, 26 बैटरी, सोलर बैटरी बैकअप, स्कूल बैल और ताले चोरी।



19 जनवरी- महिला को सम्मोहित कर कान की बालियां छीनीं।



19 जनवरी- उग्राखेड़ी मोड़ के पास फैक्ट्री से लैपटॉप चोरी।



19 जनवरी- ताऊ देवीलाल पार्क के बाहर से बाइक चोरी।



19 जनवरी- सेक्टर-छह में रिचवल गार्डन केे बाहर काउंटर पर रखे बैग से 41 हजार रुपये चोरी।



19 जनवरी- सेक्टर 13-17 में ट्रक चालक से मोबाइल छीना।
20 जनवरी की रात चोरों ने नौल्था गांव में फर्निचर की दुकान ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी किया।
20 जनवरी की रात चोरों ने डिकाडला गांव में निर्माणाधीन मकान में चोरी की



वर्जन
पुलिस है मुस्तैद : एसपी
एसपी लोकेंद्र ने कहा कि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हैं। झपटमारों व चोरी करने वाले गिरोह को जल्द पकड़ा जा रहा है। लगातार पुलिस थाना व चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर उन्हें गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की टीमें आपराधिक गतिविधियों को काफी हद तक रोकने में सफल भी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें