फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अमरनाथ यात्रा के लिए खाद्य सामग्री से भरे ट्रक रवाना, नागा कोटी में लगेगा विशाल भंडारा

Fri, 26 Jun 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा-2026 पर विशाल भंडारे के सामग्री को रवाना करते श्री महादेव अमरनाथ सेवा समिति के सद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। श्री महादेव अमरनाथ सेवा समिति, पानीपत द्वारा पवित्र अमरनाथ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए खाद्य सामग्री एवं आवश्यक वस्तुओं से भरे ट्रकों को वीरवार को जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया गया।

समिति की ओर से इस वर्ष भी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम मार्ग स्थित नागा कोटी पड़ाव पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह सेवा कार्य 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक निरंतर संचालित रहेगा।
विज्ञापन


इसी क्रम में वीरवार को राशन एवं अन्य राहत सामग्री से भरे ट्रकों के जत्थे को समिति के अध्यक्ष विजय जैन, सुप्रसिद्ध समाजसेवी जगदीश जैन और वाइस चेयरमैन कृष्ण चंद बंसल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कश्मीर के लिए रवाना किया।

अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि बाबा बर्फानी के भक्तों की निःस्वार्थ सेवा करना समिति का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी नागा कोटी पड़ाव पर हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, ताकि कठिन और दुर्गम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


इस अवसर पर समिति के प्रधान दिलावर खर्ब, उपप्रधान अनिल रोहिल्ला, महासचिव विशाल धवन, सहसचिव चांद मिगलानी, कोषाध्यक्ष सुभाष सिंगला, हेमंत रोहिल्ला और हेमंत शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें