पानीपत। डेरा बाबा जोत सचियार से पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी जा रही है। जिसमें सेवा सिमरन समिति और जोत सचियार सेवा दल अपना सहयोग दे रहा है। बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री के साथ ही अन्य वस्तुएं भेजी जा रही है। गुरुद्वारे की ओर से शनिवार को तीसरा ट्रक पूर्व मेयर अवनीत कौर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह खाद्य सामग्री कमेटी सचिव विनोद भ्याना और मदनमोहन के निर्देशन में भेजी जा रही है। इस मौके पर जसपाल सिंह, वेद बठला, विनोद खंडेलवाल, बलदेव खुराना मौजूद रहे। संवाद