प्रशिक्षणकर्ताओं को शपथ दिलाते प्रशिक्षण अधिकारी हमरेश चंद। स्रोत : स्वयं
पानीपत। ग्रामीण युवा एवं महिला विकास संगठन की ओर से शनिवार को गीता कॉलोनी में लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के तहत सामुदायिक कार्यक्रम किया। मुख्य वक्ता डाॅ. लाभ सिंह बेनीवाल ने लोगों को एचआईवी और एड्स के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि परियोजना स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले को एचआईवी और एड्स मुक्त बनाने के लिए हाई रिस्क ग्रुप के लिए एनएसईपी प्रोग्राम चलाकर किया जा रहा है जिसमें उन्हें नीडल सिरिंज के साझा करने पर रोक लगाई जाती है और ओएसटी के लिए प्रेरित किया जाता है। ओएसटी काउंसलर रेनू ने सभी को ओएसटी क्यों, कहां और नशे से किस तरह बचा जा सकता है के बारे में बताया। मौके पर परियोजना प्रबंधक शुभम मदान, अधिवक्ता नीलम सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद