फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली से पाथरी गांव स्थित शीतला माता के मेले में जा रहे दिल्ली के एक परिवार की कार को जीटी रोड पर सिवाह गांव स्थित नए बस स्टैंड के सामने ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पंकज जैन निवासी सेक्टर 11 रोहिणी दिल्ली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात एक बजे वह पिता साधु राम, मां शकुंतला, पत्नी सोनिया जैन (34) और बेटे अतिष्य जैन, सिद्दम जैन, समकीत जैन के साथ पाथरी गांव जाने के लिए अपनी कार से चले थे। बुधवार अल सुबह करीब तीन बजे पानीपत में नए बस स्टैंड के सामने पुल से उतरते समय तेज गति से आ रहे बॉडी बंद ट्रक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। उस वक्त गाड़ी पिता साधु राम चला रहे थे। ट्रक की टक्कर लगते ही कार पलट गई थी। सोनिया गाड़ी में पीछे बैठी थी। उसके सिर में काफी चोट लगी थी। बाकी सब को गंभीर चोटें आई। इस हादसे में बेटे सिद्दम को चोट नहीं आई। एंबुलेंस की मदद से सबको सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। उसकी पत्नी सोनिया इलाज के दौरान मौत हो गई। चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। इस संबंध में सेक्टर 29 थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। महिला के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें