फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बीमारी से परेशान युवती ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 29 में एक युवती ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। युवती काफी समय से बीमारी से परेशान थी। उसके माता-पिता सेक्टर 29 पार्ट टू में फैक्टरी में गए तो इस दौरान उसने फंदा लगाकर जान दे दी। शाम को ड्यूटी से लौटने के बाद परिजनों को उसका शव फंदे पर झूलता मिला। इसकी सूचना सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पश्चिमी बंगाल के दिनाजपुर जिले के गांव जागीर बस्ती निवासी जुमारदीन ने बताया कि वो 10 से पानीपत के सेक्टर 29 पार्ट टू में किराए पर रह रहा है। वह अपनी पत्नी के साथ यहीं पर एक फैक्टरी में काम करता है। उसके साथ उसकी बेटी शहजादी (20) भी काम करती थी। वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। इसलिए काम पर नहीं जाती थी। मंगलवार सुबह वो फैक्टरी में काम पर गए थे। पिछले से शहजादी ने खुद को कमरे में बंद कर पंखे पर फंदा लगा लिया। जब वो शाम को पांच बजे घर आए तो उसका शव फंदे से लटका मिला। उनको शक है कि उसकी बेटी शहजादी ने बीमारी से तंग आकर फंदा लगाकर जान दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें