फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, गर्भवती पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। काबड़ी रोड पर पीर के पास दोपहर साढ़े 12 बजे बैंक में लोन लेने के लिए जा रहे बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रक का पहिया पत्नी के ऊपर चढ़ गया। दोनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। वह चार माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन

बाल जाटान गांव निवासी वीरेंद्र ने बताया कि वह कुछ साल पहले ऑटो चलाता था, लेकिन किसी कारण वश उसे ऑटो बेचना पड़ा। अब वह दोबारा ऑटो खरीदना चाहता था, जिसके लिए उसकी लगातार बैंक से लोन के लिए बातचीत चल रही थी। वह शुक्रवार को प्लेटिना बाइक से अपनी पत्नी सोनिया के साथ संजय चौक स्थित एक बैंक में लोन के मकसद से जा रहा था। काबड़ी रोड पर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पीछे से एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर जा गिरे। ट्रक चालक ने पत्नी के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। स्थानीय लोगों ने पत्नी को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला और दोनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया।

16 साल पहले की थी लव मैरिज, चार माह की गर्भवती थी सोनिया-
वीरेंद्र ने बताया कि उसने अंबाला के एक गांव निवासी सोनिया से 16 साल पहले लव मैरिज की थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। उसकी पत्नी का चार बार गर्भपात हो चुका था। इस समय वह चार माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, पति के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- नरेंद्र कुमार, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें