फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की रिपोर्ट पॉजिटीव आने पर मानसिक परेशान होकर महिला डॉक्टर ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंसल सुशांत सिटी में डॉक्टर पति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर परेशान होकर डॉक्टर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पत्नी ने फंदा वीरवार देर रात लगाया। शुक्रवार सुबह 11 बजे क्वारंटीन पति ने पत्नी के कमरे में जाकर देखा तो फंदे पर लटकी मिली। पति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 13-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। शनिवार को मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि बीनू (38) पत्नी अशोक कुमार निवासी अंसल सुशांत सिटी में रहती थी। बीनू कल्पना चावला अस्पताल, करनाल में बायलोजिस्ट थीं। बीनू के पति अशोक सनौली रोड मैक्स अस्पताल में डॉक्टर हैं। वीरवार को अशोक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। वह घर में ही अलग कमरे में क्वारंटीन हो गए थे। जिस वजह से बीनू परेशान चल रही थी। इसी कारण बीनू ने वीरवार देर रात फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह पति अशोक ने पत्नी के कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस के पास सुबह 11 बजे सूचना आई। जिसके बाद उनकी टीम डॉक्टर के घर पहुंची। अंदर जाने से पहले टीम ने पीपीई किट पहनी और उसके बाद कार्रवाई शुरू की। बीनू के शव को फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। वहीं बीनू के मायके पक्ष जयपुर में रहते हैं। शनिवार को उनके पानीपत पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बीनू के दो बेटे हैं, जिनमें एक छह और दूसरा तीन साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें