प्रताड़ना से परेशान होकर पति पर कराया केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। गांव पट्टीकल्याणा में पत्नी ने अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर अपने पति पर केस दर्ज कराया है। पत्नी ने पुलिस से पति पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
गांव पट्टीकल्याणा निवासी संतोष ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है। आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। उनको बंधक बनाए रखता है। बच्चों के साथ भी बूरा व्यवहार करता है। उसकी शादी 11 साल पहले हुई थी। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने अपने पति की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।