फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गर्मी की छुट्टियों में पहाड़ों में घूमने के लिए जा रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गर्मी की छुट्टियों में पहाड़ों में घूमने के लिए बड़ी संख्या में लोग हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जा रहे हैं। ऐसे में रोडवेज की बसों की मांग बढ़ गई है। अकेले उत्तराखंड में रोजाना 18 बस जाती हैं। यहां पहली बस तड़के पांच बजे शुरू हो जाती है। आखिरी बस रात सवा नौ बजे जाती है। हिमाचल प्रदेश के लिए केवल दो बस जाती हैं। इनमें एक बस रामपुर और दूसरी चिंत्तपूर्णी जाती हैं।
विज्ञापन


यात्री महिपाल, जगदीश और सुरेंद्र ने बताया कि वह परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियों में हिमाचल जाने के लिए निकले हैं। वैसे गाड़ी से भी जा सकते हैं लेकिन बस में यात्रा सही है। सफर के दौरान आराम से जा सकते हैं। पहली बस सुबह पांच बजे हिमाचल प्रदेश के लिए चली है। वह सुबह बस स्टैंड पर पहुंचे तो उनसे पहले काफी संख्या में यात्री मौजूद थे। उन्होंने टिकट लेकर कुछ समय बस का इंतजार किया और बस अपने निर्धारित समय पर पहुंची। थोड़ी देर में बस यात्रियों से खचाखच भर गई। जिसके बाद उन्हें परिवार के साथ बस में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। उन्होंने हिमाचल के लिए अन्य बसों की मांग की है। जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो।

रोडवेज डिपो महाप्रबंधक विक्रम कंबोज ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में यात्री बड़ी संख्या में उत्तराखंड और हिमाचल जा रहे हैं। जिसके लिए रोडवेज अधिकारियों द्वारा संबंधित तैयारियों को पुरा कर लिया है। हिमाचल और उत्तराखंड के लिए रोजाना 20 रोडवेज बसों को भेजा जाता है। जिसमें पहली बस सुबह पांच बजे ही यात्रियों को लेकर उत्तराखंड पहुंचती है। यात्रियों की संख्या में बढ़ने पर अन्य बसों को रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें