फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रांसपोर्टर ने कपड़ा दुकानदार पर तानी पिस्टल, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अनाज मंडी गेट पर ट्रांसपोर्टर ने बृहस्पतिवार को कपड़ा व जूता दुकानदार पर पिस्टल तान दी। बचाव में दुकानदार ने ट्रांसपोर्टर को धक्का दिया तो वह नीचे गिर गया और वह पिस्तौल उठाकर सीधे किशनपुरा चौकी पहुंचकर पुलिस को पिस्टल सौंप दी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गोहाना रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

सेक्टर-29 थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि अनाज मंडी निवासी सुरजीत की अनाज मंडी गेट पर जूता व कपड़े की दुकान है। वह आढ़त का भी काम करता है। वह बुधवार शाम करीब पौने छह बजे अपनी कार में घर से दुकान जा रहा था। इस बीच सेक्टर-7 निवासी विकास नैन अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से आया और उसकी कार के आगे गाड़ी अड़ाकर रोक दी। उस पर कार से उतरते ही पिस्टल तान दी और थप्पड़ मारने लगा। उसे जान से मारने की धमकी दी। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। उसने आरोपी को धक्का दे दिया। उसके हाथ से पिस्टल नीचे गिर गई। वह पिस्टल उठाकर किशनपुरा चौकी पहुंचा।
चौकी में पुलिसकर्मी ने पिस्टल अनलोड की तो मैग्जीन में आठ कारतूस मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-29 में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटे में गोहाना रोड रेलवे ओवरब्रिज से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विकास ने बताया कि वह ट्रांसपोर्टर है और अनाज मंडी निवासी सुरजीत के साथ रुपये का लेन देन है। वह उससे रुपये मांग रहा था। उसने पैसे देने से मना करने पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल उस पर तान दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें