पानीपत। दिल्ली और कुरुक्षेत्र के बीच चलने वाली यात्री गाड़ी एमईएमयू लंबे समय से देरी से चल रही हैं। यात्री गाड़ी शुक्रवार को डाउन ट्रैक पर दिल्ली के नरेला पहुंचने के समय पर पानीपत रेलवे स्टेशन पहुंची। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र एमईएमयू का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 मिनट का है। यह ट्रेन कुरुक्षेत्र से वापस दिल्ली दोपहर बाद 1:55 बजे आती है। यह ट्रेन शुक्रवार को सुबह करीब 1.01 घंटे देरी से 11:02 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन यहां करीब चार मिनट के ठहराव के बाद 11:06 बजे रवाना हुई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री गाड़ी के कुरुक्षेत्र पहुंचने का समय 11:40 बजे का है। यह गाड़ी 12:34 बजे कुरुक्षेत्र पहुंची। वहां से वापस चलने का समय 12:50 बजे का है। यह ट्रेन करीब छह मिनट देरी से 12:56 बजे रवाना हुई। इसका पानीपत में वापसी का समय दोपहर बाद 1:55 बजे निर्धारित है। यह ट्रेन करीब 1:03 घंटे देरी से 2:58 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां काफी देर तक ट्रेन का ठहराव रहा। यह यहां से 3:12 बजे पहुंची। इस समय यह ट्रेन दिल्ली के नरेला में होनी चाहिए।
बॉक्स
यात्री बोले हर रोज हो रही परेशान
यात्री आरती और डिंपल ने बताया कि नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र एमईएमयू गाड़ी पिछले एक महीने से लगातार देरी से पहुंच रही है। सुबह व दोपहर के समय एक से डेढ़ घंटे देरी से पहुंच पाती है। ऐसे में उनको अधिकतर समय रेलवे स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ता है। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया। इन सबके बीच इसका कोई समाधान नहीं हो पाया है।