फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कटरा जाने वाली ट्रेनें फुल, अभी कई महीने की वेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चैत्र मास के नवरात्र में लोग माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए उमड़ रहे हैं। इसके चलते कटरा आने-जाने वाली ट्रेनों में रास्ता नहीं है। यात्री रिजर्वेशन न होने पर सामान्य श्रेणी का टिकट लेकर ट्रेन में सफर कर रहे हैं। वैष्णो देवी की टिकट वेटिंग 200 से ऊपर पहुंच गई है। यात्रियों को सामान्य श्रेणी के डिब्बों में सफर करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों ने अगले एक महीने तक टिकट की वेटिंग बताई है।
विज्ञापन

चैत्र मास का शनिवार को पांचवां नवरात्र है। लोग नवरात्र पर वैष्णो देवी के दर्शन के लिए लगातार जा रहे हैं। पानीपत से हर रोज 250 से 300 यात्री जाते हैं। सुबह व शाम के समय कटरा जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ है। सबसे अधिक सामान्य श्रेणी के डिब्बों के आसपास रहती है। यहां ट्रेन रुकते ही यात्रियों के उतरने से पहले सवार होने वाले दरवाजे पर खड़े हो जाते हैं। ऐसे में यात्रियों को नीचे उतरने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक सीट पर पांच से छह यात्री सफर कर रहे हैं। इसके अलावा बीच में भी खड़े होने तक को रास्ता नहीं है।

बॉक्स

सप्ताह के अंत और छुट्टी पर बढ़ी संख्या
शनिवार और रविवार के साथ वैशाखी है। सरकारी और प्राइवेट कर्मचारी एक छुट्टी लेकर अपनी यात्रा को परिवार के साथ पूरा करने की तैयारी में है। ऐसे में रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़की पर अल सुबह ही लोगों की लाइन लग जाती है। कुछ लोग तत्काल में टिकट लेने का प्रयास करते हैं। ऐसे में टिकट न मिलने पर वे सामान्य श्रेणी के टिकट पर यात्रा करने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन



वर्जन :

नवरात्र पर कटरा जाने वाली ट्रेनों में सीट नहीं हैं। हर रोज 250 से 300 यात्री यहां से सवार होते हैं। रिजर्वेशन में भी वेटिंग 200 से ऊपर चल रही है। गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए भी यहां का रिजर्वेशन वेटिंग लंबा है। यात्रियों से दरवाजे में खड़ा होकर सफर न करने की अपील की जाती है।
विज्ञापन

धीरज कपूर, एसएस, रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें