फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रांसपोर्टर व मुंशी को कारोबार छोड़ने की धमकी देकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-25 ट्रांसपोर्ट नगर में एक ट्रांसपोर्टर और उसके मुंशी को काम छोड़ने की धमकी देने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत ट्रासंपोर्ट पर काम करने वाले मुंशी ने पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में ग्राम करोङा, जिला कैथल के रहने वाले प्रदीप कुमार ने बताया कि वह पानीपत के सेक्टर- 25 के ट्रांसपोर्ट नगर में जोधपुर गोल्ङन ट्रांसपोर्ट कंपनी पर मुंशी का काम करता है। कुछ बदमाश किस्म के लोग उसे और मालिक को बार बार फोन कर काम छोड़ कर यहां से जाने की धमकी दे रहे हैं। इसे लेकर आरोपी उनसे मारपीट भी कर चुके हैं। उनकी ट्रांसपोर्ट कार्यालय पर तोड़फोड़ भी की जा चुकी है। पीड़ित का कहना है कि हलदाना निवासी सचिन ने अन्य युवकों के साथ उनकी ट्रांसपोर्ट पर आकर तोड़फोड़ कर धमकी दी कि अगर वे यहां से काम छोड़ नहीं गए तो वे उन्हें जान से मार देंगे। उनकी गैर मौजूदगी में उनके स्टाॅफ को पीटा गया। जिससे उनका स्टाफ काम छोड़ गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें